बरहज। नगर के तिवारीपुर बरगहियां वार्ड निवासी कन्हैया के घर के पीछे खाली मैदान में सोमवार को गिल्ली-डंडा के दौरान विवाद हो गया। जिसमें महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों ने थाने पहुंच पुलिस से शिकायत किया है। तिवारीपुर बरगहियां वार्ड में कन्हेया के घर के पीछे खाली मैदान में शाम को बच्चे गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। लोगों के अनुसार खेल के दौरान गिल्ली एक के घर में चली गई। जिससे कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। हुए मारपीट में एक पक्ष से कक्षा दो की छात्रा रिशिका, रागिनी पुत्रीगण स्व.हरीशचंद्र, गुड़िया पत्नी कन्हैया, किशनावती पत्नी रुपचंद, विशाल पुत्र बालचंद सहित अन्य घायल हो गए। हालांकि दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।