फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत छह घायल

Mon, 16 Jun 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला सहित करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचएस पहुंचाया गया। कोल्हुआं गांव में दो पक्षों में कहासुनी के दौरान बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी। मारपीट में चले ईंट-पत्थर व लाठी-डंडा चलने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना में दिलीप कुमार 48, अजय कुमार 40, सुरेंद्र कुमार 52, शिवम कुमार 25 पुत्र गुलाब चंद, विशाल कुमार 21, गुंजा कुमारी 15 पुत्री संजय प्रसाद घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बरहज सीएचसी ले जाया गया। मारपीट को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें