फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस दोनों पक्ष के कई लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


कनकपुरा गांव के रहने वाले तेज प्रताप सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि 11 अगस्त की रात आठ बजे के करीब गांव के आद्या सिंह व अनुराग बच्चों के विवाद को लेकर दरवाजे पर चढ़ गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उक्त लोग जानमाल की धमकी देने लगे। ठीक उसी समय तेज प्रताप चौराहे से घर आकर गाड़ी खड़ा कर रहे थे, तभी उक्त लोगों ने गोलबंद होकर उनको मारना-पीटना शुरू कर दिया। उनके गले से सोने का चेन तोड़कर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष के अनुराग की तहरीर पर पुलिस ने तेज सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें