फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Tue, 26 Aug 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। कुसुमहा बेलवा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। कुसुमहा गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के शेषनाथ यादव सहित चार-पांच लोग उनके दरवाजे पर चढ़ आए और उनकी फसल व केले के पेड़ उखाड़ने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब वह घर में गए तो वहां भी घुसकर मारपीट की गई। हमले सुनील, रामकेश्वर प्रसाद, राममिलन, अनीता और लीलावती घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें