देवरिया। शहर के कचहरी चौराहा से पोस्टमार्टम हाउस तक जाने वाली सड़क के किनारे एक चाय की दुकान पर शनिवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक भाग गए। मारपीट के दौरान युवकों ने चाय की दुकान पर रखीं कुर्सियां तोड़ दीं। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद