फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन विवाद में पिता-पुत्र में मारपीट

Thu, 07 Dec 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार क्षेत्र के बरडीहा दल गांव में जमीन के विवाद में पिता-पुत्र में जमकर मारपीट हुई। घटना में बेटे को कुदाल से गंभीर चोट आई। जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। सुरौली थाना क्षेत्र के बरडीहा दल निवासी जुमराती अंसारी और उसके बेटे अब्बास में बुधवार की सुबह एक जमीन बेचने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें अब्बास के बेटे भी लड़ने लगे। इस दौरान किसी ने अब्बास के सिर में कुदाल से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट बताई जा रही है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें