देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में पिता की संपत्ति के लिए रविवार को चार बहनों के बीच मारपीट हो गई। मीरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उनकी बहन लालमती देवी, मायावती देवी व लक्ष्मण प्रसाद पर केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज जांच की जा रही है। संवाद