फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोल पंप पर मारपीट, छह पर केस दर्ज

Thu, 28 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के लहिलपार स्थित एक पेट्रोल पंप पर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। वारदात 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे की है। जिरासो, थाना भटनी निवासी मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पेट्रोल भरवाते समय कुछ लोगों ने उनसे रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर दबंगों ने हमला कर अधमरा कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों में सकरापार निवासी 25 हजार का इनामी बदमाश विकास यादव, प्रिंस यादव पुत्र अशोक यादव और रिंकू पुत्र अशोक यादव शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें