विशुनपुर कला गांव के अतिया टोले का मामला
देवरिया। बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर शनिवार की रात युवक आपस में भिड़ गए। युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से करीब छह लोग घायल हो गए। शिक़ायत पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी युवक फरार हो गए। बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला ग्राम के अतिया टोले पर महुआडीह इलाके से बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद युवकों के दो गुट डीजे पर डांस करने लगे। इसी दौरान फरमाइश गाने पर डांस करने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसकी वजह से मांगलिक कार्य कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। शिकायत पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि बरात में मारपीट की शिकायत मिली थी। तहरीर मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।