फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्धारित दर पेंट से न लिखने पर निरस्त होगा उर्वरक लाइसेंस

Thu, 24 Aug 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ज्यादातर उर्वरक की दुकानों पर रेट बोर्ड का अंकन चाॅक से होता है जिसे किसान पढ़ नहीं पाते। कृषि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं को रेट बोर्ड पेंट से लिखवाना होगा। ऐसा नहीं करने वाले विक्रेता के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। कहा कि उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठान के बाहर जहां कृषकों को सुगमतापूर्वक दिखाई दे सके वहां रेट बोर्ड लगवाकर उस पर उर्वरकों की अधिकतम बिक्री की दरें पेंट से तत्काल अंकित करा लें, ताकि कृषकों को उर्वरकों की बिक्री दरों के बारे में सुगमता पूर्वक जानकारी मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें