गौरी बाजार। इंदुपूर गांव में शनिवार की देर रात एक अधेड़ छत पर टहल रहा था। पैर फिसलने से नीचे गिर गया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज देवरिया ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इंदूपुर गांव निवासी मनोज मद्धेशिया (54) शनिवार की रात अपने छत पर टहल रहे थे। अचानक उनका पैर फसल गया और छत से गिर गए। आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।