फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्लैकमेल से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, थाने में की शिकायत

Mon, 12 Aug 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला,
विज्ञापन

-मनचला इंस्टाग्राम पर भेज रहा अश्लील वीडियो और फोटो

-पीड़िता पहले भी आरोपी के खिलाफ कर चुकी है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। एक गांव में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा को गांव का एक मनचला इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहा है। आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा है। मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। आरोपी ने पहले भी छात्रा को इसी तरह मैसेज भेज भेजकर ब्लैकमेल किया था तो छात्रा ने थाने में तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को महज हिदायत देकर छोड़ दिया था। सोमवार को फिर छात्रा मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
युवती बरहज क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय सेमेस्टर में पढ़ाई करती है। गांव के मनचले और छात्रा के बीच बहुत पहले नजदिकियां थीं। आरोप है कि मनचला उसी समय का कुछ फोटो और अश्लील वीडियो अपने पास रखा हुआ है। अब जब छात्रा पढ़ाई कर रही है और उससे दूरी बना ली है तो वह उसे बार-बार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि मनचला कई फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर छात्रा का अश्लील फोटो वायरल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने एक बार पुलिस से इसकी शिकायत की थी। मगर पुलिस कार्रवाई की बजाय मनचले को हिदायत देकर छोड़ दिया था। छात्रा का कहना है कि मनचले के ब्लैकमेल की कालेज जाना बंद कर दी हूं। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अगर ऐसी बात है तो छात्रा तहरीर दे। तत्काल केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें