फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिका गौरा-बरहज में पिता-पुत्र बने अलग-अलग वार्डों के सदस्य

Mon, 15 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कार्यकाल में दोनों सीटों पर था मां-बेटी का कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। निकाय चुनाव के घोषित परिणाम में नगर पालिका गौरा-बरहज में पिता बलवंत सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह बिट्टू दो अलग-अलग वार्डों के सदस्य चुने गए हैं। दोनों को मिली जीत की नगर में चर्चा है।
विज्ञापन

पुराना बरहज उत्तरी-पश्चिमी वार्ड नंबर 23 से बलवंत सिंह चुनाव मैदान में निर्दल प्रत्याशी थे। उन्होंने 791 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूरज को 474 मतों से पराजित किया। जबकि उनके पुत्र अभिषेक सिंह नंदना पूर्वी वार्ड नंबर 11 से निर्दल प्रत्याशी थे। अभिषेक ने 949 वोट पाकर विपक्षी संध्या पांडेय को 706 मतों से पराजित किया। 2017 के नगर पालिका चुनाव में बलवंत सिंह की पत्नी पार्वती देवी वार्ड 23 पुराना बरहज, जबकि वार्ड 11 से उनकी पुत्री अलका सिंह वार्ड सदस्य रही थीं। इस बार के निकाय चुनाव में पत्नी की सीट पर पति बलवंत और पुत्री के सीट पर पुत्र अभिषेक सिंह ने जीत हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें