फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को पीटा

Mon, 22 Jun 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि गांव की एक किशोरी के साथ अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर दो भाइयों ने उसके पिता की पिटाई कर दी। बाद में घर पहुंचकर ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, उनकी पुत्री दवा लेने गई थी। लौटते समय गांव के दो भाई उस पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए किशोरी के पिता से मारपीट करने लगे। किसी तरह वह बचकर घर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक उनके दरवाजे पर पहुंच गए और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें