फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कटहल तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खुखुंदू के भटहर मोहल्ले में कटहल तोड़ने को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। आरोप है की उलाहना देने से नाराज पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर पिता-पुत्रों का सिर फोड़ डाला। इस दौरान हमलावर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस तीन हमलावरों को हिरासत में लेकर चालान करने की बात कह रही है। खुखुंदू के भटहर मोहल्ले में हृदयानंद राय का बागीचे में कटहल का पेड़ है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को पड़ोसी पेड़ से कटहल तोड़ ले गए। जब वह बागीचे में गए तो देखा पेड़ पर कटहल नहीं था। इसके बाद जब उन्हें जानकारी हुई कि पड़ोसी कटहल तोड़ ले गए है तो वह उनके दरवाजे पर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि इसी से नाराज पड़ोसी रात में बड़ी संख्या में एकजुट होकर उनके दरवाजे पर आ पहुंचे और हृदयानंद, उनके बेटे अनूप और विनीत पर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ डाला। तीनों लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस घायलों का मेडिकल करा रही है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों का चालान किया गया है। घायलों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें