तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रास्ते में घेरकर एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने रंजिश में घटना को अंजाम दिया। मामले में अभिषेक साहनी की तहरीर पर पुलिस ने सत्यप्रकाश यादव और उसके पुत्र गोलू यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद