बरहज। वीरपुर मिश्र के पिपरा खेमकरन मोड़ के निकट शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई। इसमें बढ़या हरदो गांव निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जिसमें पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बढ़या हरदो गांव निवासी रामायण प्रसाद और उनके पुत्र महंथ प्रसाद बाइक से रारबड़ी के वान टोला गए हुए थे। जहां से दोनों वापस घर जा रहे थे। इसी बीच पिपरा खेमकरन गांव के पश्चिम परती मोहल्ला के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। संवाद