फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री से शिकायत कर अनशन पर बैठे पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साधु को मनाया, रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ के एक मंदिर के पुजारी की पिटाई का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी अपनी पिटाई से आहत होकर रविवार को मंदिर पर ही अनशन पर बैठ गए। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायत भी की। आरोप है कि उनकी तरफ से नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले का अल्पीकरण कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मनाया।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया था। मामले में शनिवार को पीड़ित साधु ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश के आठ दिन बाद पुलिस ने मामले में 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, पीड़ित पुजारी का आरोप है कि वह सहोदरपट्टी गांव के छह आरोपियों को पहचानते हैं। तहरीर में उनका नाम भी लिखा, लेकिन शुरू से ही हीलाहवाली में लगी रही पुलिस ने एक नहीं सुनी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले का अल्पीकरण कर दिया।
विज्ञापन

साधु रविवार को मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत करने के बाद मंदिर परिसर में अनशन पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मान मनव्वल करने लगी। पुजारी का कहना है कि तहरीर में नामजद आरोपियों का नाम केस में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

मौके पर गए हलका दरोगा अखिलेश सिंह ने बताया मंदिर पर गए थे। पुजारी से बात हुई। अनशन जैसी कोई बात नहीं है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी जय प्रकाश सिंह को नामजद भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें