फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुआवजा बढ़वाने के लिए दिल्ली कूच करेंगे किसान

Mon, 24 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भूमि बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अगले माह के प्रथम सप्ताह में दिल्ली जाकर देवरिया बाईपास से प्रभावित किसानों की समस्या से संबंधित ज्ञापन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपेगा। मुआवजा बढ़ाने व अन्य मांगों पर अगर उनके द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की गई तो होली के बाद किसान बसों से दिल्ली रवाना होंगे और केंद्रीय मंत्री के कार्यालय का घेराव करेंगे। यह निर्णय रविवार को भूमि बचाओ संघर्ष समिति की कोर कमेटी के सदस्यों की महुआनी चौराहे पर पूर्व प्रधान हसनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। समिति के संयोजक अजीत कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट सुग्रीव मिश्रा, राजनाथ यादव, रामआधार, दीपक चौहान, सुशील राय ने अपना विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें