फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रतापपुर चीनी मिल पर धरने के लिए गांव-गांव से जुटाएंगे किसान

Thu, 04 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। किसान सभा की बैठक बुधवार को छोटका गांव में जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 सितंबर को प्रतापपुर चीनी मिल पर होने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई तथा इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। गांव गांव घूम कर किसानों से संपर्क करने तथा अधिक से अधिक संख्या में किसानों को धरना में पहुंचने के लिए उन्हें जागृत करने का संकल्प लिया गया। इसके अतिरिक्त 29 सितंबर को देवरिया मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में भी पहुंचने की अपील किया गया। बैठक में भाटपाररानी मंडल के ग्राम कमेटियों का गठन मंडल सम्मेलन के पहले करने तथा ग्राम कमेटियों के सम्मेलन कराने हेतु अलग-अलग किसान नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में किसान नेता साधुशरण, चन्द्रभान यादव, प्रदीप प्रजापति, गंगा यादव, रामनरेश कुशवाहा माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें