नवलपुर में धरने के दौरान नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान फोटो - विज्ञप्ति
सलेमपुर। अनिश्चितकाल धरने के दौरान किसानों ने नायब तहसीलदार गोपाल जी को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सुभाष लाल श्रीवास्तव ने कहा कि देश में असमानताओं का दौर भाजपा सरकार में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस देश के 80 प्रतिशत लोगों के पास जितने संपत्ति है, उतनी संपत्ति केवल 10 पूंजी पतियों के पास है। अगर किसान बिल लागू हो गए होते तो देश के पूरे अनाज को अडानी अपने गोदाम के अंदर जमा कर लेता। संवाद
ि