फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, उचित मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमाने तरीके से भूमि अधिग्रहण करने का आरोप, सर्किल रेट चार गुना बताकर, दो गुना देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। रामजानकी मार्ग 227 ए में भूमि अधिग्रहण मनमाना करने का आरोप किसानों ने लगाया है। सर्किल रेट से कम मुआवजा देने पर नाराज किसानों ने कुंडौली के बरहज मोड़ पर प्रदर्शन कर सरकार को चेताया। कहा कि किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा। किसानों ने कहा कि अधिकारियों के मनमाने रवैये के कारण किसानों की जमीन नियम के विरुद्ध औने पौने दामों में जबरदस्ती अधिगृहीत की जा रही है। तीन माह पहले जिलाधिकारी के वहां आवेदन दाखिल होने के बाद भी आज तक मामले को लंबित रखा गया है। जिससे किसानों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। किसानों ने एस डी पीजी कॉलेज मठ लार के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान बेचन सिंह, निक्कू सिंह, विजय सिंह, कन्हैया सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अभिषेक सिंह, गौरव सिंह, संजीव सिंह, आदर्श सिंह और रवि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें