देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना शनिवार को कलक्ट्रेट में जारी रहा। अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि मौसम की मार सहते हुए गन्ना किसान आंदोलनरत है। लेकिन प्रदेश सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। इससे किसानों में निराशा है। धरने में कृष्ण मोहन मिश्र, राजू चौहान, वेदप्रकाश, संजीव शुक्ल, धर्मेंद्र पांडेय, कन्हैया मणि आदि शामिल रहे। संवाद