सोहनपुर। बनकटा विकास क्षेत्र के अहिरौली स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर सोमवार को बीज का स्टाक लगभग 12 बजे समाप्त हो गया। सुबह से ही गेहूं के बीज के लिए खड़े अनेक किसान बीज नहीं मिलने पर निराश लौट गए।
अमीन अंसारी, विवेक कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश गुप्ता, राजा गुप्ता आदि किसानों ने बताया कि बीज नहीं मिलने से खाली हाथ लौटना पड़ा।
सरकारी भांडर पर बीज नहीं मिला तो बाजार से महंगें दामों पर बीज खरीदना पड़ सकता है। इससे काफी परेशानी होगी।
इस बावत जिला कृषि अधिकारी देवरिया उदय शंकर सिंह ने बताया कि सोमवार सायं तक बीज उपलब्ध हो जाएगा।