फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार गुना मुआवजे के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चार गुना मुआवजा की मांग को लेकर कुंडौली में प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
सलेमपुर। रामजानकी मार्ग 227 ए के निर्माण से प्रभावित किसानों ने चार गुना मुआवजे की मांग करते हुए सोमवार को कुंडौली गांव में प्रदर्शन किया। सरकार को चेताया कि किसानों को चार गुना मुआवजा न मिला तो वे अपनी जान दे देंगे पर जमीन नहीं। किसानों ने क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि अधिकारियों के मनमाने रवैये के किसानों की जमीन का नियम के विरुद्ध औने-पौने दामों में अधिग्रहण किया जा रहा है। तीन माह पहले जिला अधिकारी के वहां आवेदन दाखिल होने के बाद भी आज तक मामले को लंबित रखा गया है। जिससे किसानों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। प्रदर्शन का नेतृत्व एसडी पीजी कॉलेज मठ लार के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान बेचन सिंह, निक्कू सिंह, विजय सिंह, कन्हैया सिंह, शत्रुघ्न सिंह आदि मौजूद रहे।

मुआवजे का जिले में उलझा पेच
देवरिया। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम के पास से निकलने वाले 22 किलोमीटर बाईपास के मुआवजे का पेच अभी सुलझा नहीं है कि रामजानकी मार्ग के मुआवजे में भी पेच उलझ गया है। दोनों जगहों पर किसान बाजार रेट से चार गुना मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की बात कह रहा है। मुआवजा संघर्ष समिति के संरक्षक अजीत त्रिपाठी ने बताया कि किसान औने-पौने दाम पर अपनी जमीन नहीं देंगे। बाईपास मार्ग में किसानों की कीमती जमीन निकल रही है, लेकिन अफसर सुधि नहीं ले रहे हैं। इससे किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन को गंभीरता से लेकर किसानों की मांग को मान लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें