फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्किल रेट बढ़ाने पर अड़े किसान, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Fri, 18 Oct 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला मुख्यालय बाईपास एनएच 727ए व सलेमपुर बाईपास एनएच 727बी से प्रभावित किसानों की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने उचित मुआवजा नहीं मिलने तक आंदोलन चलाने को कहा है। भारतीय किसान यूनियन, भूमि बचाओ संघर्ष समिति, किसान बचाओ संघर्ष समिति सलेमपुर नवलपुर ने आंदोलन की घोषणा की है। बुधवार को किसान संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम दिव्या मित्तल से मिला। ज्ञापन के माध्यम से 22 से शुरू हो रहे क्रमिक अनशन की जानकारी दी। किसान संगठनों ने कहा कि जब तक सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वह चुप नहीं बैठने वाले हैं। इधर किसान संगठन की पहल पर सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इसमें 25 तक किसानों की मांग पर अमल नहीं करने पर 28 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में जोदार आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन एवं भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से मिलकर पत्रक दिया गया। इसमें कहा गया है कि एनएच 727ए देवरिया बाईपास से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में 20 अगस्त को डीएम कार्यालय पर महापंचायत हुई। इसके बाद एनएच 727ए देवरिया बाईपास, एनएच 727बी सलेमपुर नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 सितंबर को डीएम कार्यालय पर महापंचायत किया गया। जिसमें डीएम ने किसान प्रतिनिधियों से वार्ता करके 15 दिन का समय लिया गया, मगर 15 दिन समय बीतने पर शासन द्वारा मांगों को मानने से इन्कार दिया। तभी से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों ने 22 अक्टूबर से दो जगहों पर धरना, क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। सलेमपुर-नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों की 20 अक्तूबर को सिसवा पांडेय में सुबह 10 बजे से भारतीय किसान यूनियन एवं किसान बचाओ संघर्ष समिति सलेमपुर की संयुक्त होने वाले बैठक में धरना, क्रमिक अनशन का जगह चुने जाने की बात कही गई है। पत्रक देने वालों में भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार, भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजीत त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता सुग्रीव मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार सिंह, भाकियू जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, अजय मणि त्रिपाठी, राजेश प्रताप सिंह, संजय मणि, राम जन्म यादव, राम सूरत सिंह, अमित गुप्ता, लालमन यादव, लाल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन का सपाइयों ने किया समर्थन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
देवरिया। किसान संगठनों के आंदोलन का सपा ने समर्थन किया है। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने ज्ञापन सौंपने के बाद कही। वह किसान संगठन व किसानों की मांगों के समर्थन में राज्यपाल को संबोंधित ज्ञापन डीएम दिव्या मित्तल को सौंपने पहुंचे थे। डीएम की अनुपस्थिति में सपाईयों ने एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंप मांगों को पूरा करने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्या का समाधान 25 अक्तूबर तक नहीं किया जाता है तो सपा आंदोलन को बाध्य होगी। जिला समाजवादी पार्टी 28 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन व धरना देगी। ज्ञापन सौंपने वालों में दीनानाथ चौधरी, अंबिका यादव, अजय यादव, लारेब रहमान, अर्जुन यादव, रामप्रीत यादव, जितेंद्र बांसफोर, गब्बू लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें