फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी खतौनी पर योजना का लाभ लेना चाहता था किसान,मना करने पर गन्ना पर्यवेक्षक को पीटा

Sat, 25 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मारपीट में घायल गन्ना पर्यवेक्षक
विज्ञापन
देवरिया। फर्जी खतौनी पर सरकारी योजना का लाभ नहीं देने पर नाराज किसान ने गन्ना पर्यवेक्षक की पिटाई कर दी। गन्ना समिति के कर्मचारी ने बीच-बचाव किया। घायल कर्मचारी का इलाज सीएचसी पर हुआ। पुलिस ने मनबढ़ किसान के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिले के गन्ना विकास परिषद गौरीबाजार में गन्ना पर्यवेक्षक पद पर जयप्रकाश यादव तैनात हैं। क्षेत्र के देवतहा गांव निवासी गयाशंकर कुशीनगर जिले के गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र सेवरही केंद्र से गन्ना बीज बोने के लिए लाए थे। गन्ने की बुआई और आधार पौधशाला स्थापित कराने के लिए मौका मुआयना करने गन्ना पर्यवेक्षक गए थे। इस दौरान गन्ना पर्यवेक्षक ने दी गई खतौनी को गलत बताते हुए योजना का लाभ देने से इन्कार कर दिया। इस पर किसान आग बबूला हो गया और खेत में ही गन्ना पर्यवेक्षक की पिटाई करने लगा। ढाड़ा चीनी मिल के मौजूद कर्मचारी सचिन गुप्ता ने बीच-बचाव किया। मारपीट में गन्ना पर्यवेक्षक के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। किसान ने सरकार अभिलेख भी फाड़ दिए। किसी तरह घायल पर्यवेक्षक गौरीबाजार सीएचसी पर पहुंचे, जहां इलाज हुआ। मारपीट के बाद चीनी मिल कर्मचारी भाग खड़ा हुआ। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने देवतहा गांव निवासी गयाशंकर पर मारपीट, सरकारी कार्य में बांधा डालने का केस दर्ज किया है। गौरीबाजार के प्रभारी एसओ शिवचन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किसान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें