मदनपुर।मनिहरपुर गांव खेत की सिंचाई के दौरान कुछ लोगों एक किसान की पिटाई कर दी। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी सूरज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 अगस्त को वह अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान गांव के पांच लोग पहुंचे और विवाद करने लगे। उन्होंने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी कैलाश राजभर, बालकरन और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद