फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोते समय किसान को सर्प ने डंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान को शुक्रवार की रात में सोते समय सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम लेड़हा निवासी मारर्कंडेय श्रीवास्तव (60) पुत्र नेबूलाल खेती करके घर लौटे। शुक्रवार की रात वे सोने चले गए। आधी रात को उनके बिस्तर पर एक सांप चढ़ गया। उसने उनके पैरों को लपेट लिया, और कई जगहों पर डंस लिया। शरीर में कुछ रेंगना महसूस होते ही उनकी नींद खुल गई। सर्प देख वे चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। इस बीच सांप चला गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें