फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
खेत ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यों ने भाटपाररानी तहसील में दिया धरना।विज्ञप्ति
विज्ञापन
भाटपार रानी। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री राम कुशवाहा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को स्थानीय नेताओं ने मिर्जापुर के ग्राम कोटवा पांडे में बसे दलितों, गरीबों को उजाड़ने के विरोध में तहसील पर धरना दिया। अंत में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का 4 सूत्री ज्ञापन एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि मिर्जापुर जनपद के ग्राम कोटवा पांडे में 300 दलित व गरीब परिवारों को उजाड़े जाने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। उनके वैकल्पिक पुनर्वास की व्यवस्था किया जाए। गिरफ्तार नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए तथा भू-माफिया के नाम पर गरीबों के वर्षों से बसे घरों को उजाड़ने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस दौरान छोटे लाल कुशवाहा, पूनम यादव, रेशमी देवी, मंजू देवी, रामसेवक ठाकुर, पारस पासवान, राजेंद्र भगत, पूनम कुशवाहा, सुदामा, चिंता, सरल, रमाकांत, बिजली कुशवाहा, अमीरुद्दीन, रामायण प्रसाद, वकील प्रसाद, अनिल प्रसाद और रामसूरत प्रसाद आदि धरने में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें