फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनशन पर परिवार वाले

Sun, 08 Nov 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों बाद छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी प्रधानाचार्य  अरविंद त्रिपाठी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज छात्रा के परिवार वाले  शनिवार के नगर के अटल तिराहे पर अनशन पर बैठ गए। परिवारवालों ने छेड़खानी  के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।  अटल तिराहे पर अनशन पर बैठे छात्रा के पिता और चाचा के समर्थन में इलाके के तमाम लोग पहुंचे। परिवारवालों के समर्थन में पहुंचे समाजसेवी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली निंदनीय है। आरोपी की गिरफ्तारी करने की बजाए आंदोलन करने वालों पर ही केस दर्ज कर दिया है। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि घटना से समाज बेहद चिंतित हैं। विद्या के मंदिर में हुए इस कृत्य की जितनी निंदा की जाय कम हैं। महिलाओं के हित के लिए आवाज उठाने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर तानाशाही का परिचय दिया है। सभा को अमरेंद्र गुप्त, प्रधान सतीश यादव, जितेंद्र भारत, लालबिहारी यादव, संजय सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान मेघनाथ शर्मा, मनीष सिंह, संतोष सिंह, पुन्नू सिंह, रामाश्रय कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, पवन सिंह, मुन्ना सिंह, रामप्रताप सिंह, आकाश सिंह, अरविंद जायसवाल, भोला सिंह, जगदीश तिवारी, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें