फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फैमिली आईडी से सरकारी योजनाओं का लाभ होगा आसान

Mon, 29 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश के सभी परिवारों को एक पहचान देने के उद्देश्य से फैमिली आईडी (एक परिवार-एक पहचान योजना) लागू की जा रही है। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जो अभी तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना या अन्य योजनाओं से आच्छादित नहीं हैं। सीडीओ ने बताया कि प्रदेश में करीब 3.5 करोड़ परिवार निवास करते हैं, जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत करीब 14.92 करोड़ लोग ही शामिल हैं, ऐसे में जो परिवार राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं। उनके लिए फैमिली आईडी बनवाने की सुविधा दी गई है। फैमिली आईडी के जरिए भविष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना सरल होगा। आवेदन के लिए सभी सदस्यों का आधार कार्ड व मोबाइल से लिंक होना जरूरी है। सत्यापन के बाद फैमिली आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। सीडीओ ने पात्र परिवारों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें