फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी की हत्या के शक के दायरे में परिजन और प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी के मोबाइल के कॉल डिटेल से कई सुराग हासिल किए, आज कर सकती है मामले का खुलासा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती किशोरी की हत्या के शक के दायरे में परिजन और प्रेमी ही हैं। पुलिस को किशोरी के माेबाइल की कॉल डिटेल से ऐसे सुराग मिले हैं। यही नहीं, किशोरी के परिजनों के हावभाव और गतिविधियों से भी पुलिस का शक उनपर गहरा गया है। पुलिस का दावा है कि मंगलवार को मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले में कई अहम सुराग मिले हैं।

छोटी गंडक नदी में तीन दिन से लापता किशोरी का शव सोमवार को मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने वालों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बालू के बोरे से बांध दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार किशोरी की मां का कहना है कि लोकलाज के भय से उन्होंने पुलिस में तहरीर नहीं दी। घरवाले खुद ही उसे तीन दिन से खोज रहे थे। मां का यह भी कहना है कि उनके परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में बच्ची के साथ अनहोनी कैसे हो गई? यह जांच में ही पता चलेगा।
उधर, एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि छोटी गंडक नदी में किशोरी का शव मिला है। परिजन ने अभी तक गुमशुदगी की सूचना व तहरीर नहीं दी थी। इस कारण पुलिस का शक उन पर गहराता जा रहा है। किशोरी के मोबाइल की काल डिटेल के जरिए कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिस रात से किशोरी गायब है उसके कुछ करीबी लोगों के भी मोबाइल की लोकेशन एक साथ मिली है।
किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस उसके प्रेमी की भी तलाश कर रही है। उसके लोकेशन जानकारी पुलिस ने कर ली है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि वारदात में प्रेमी का हाथ तो नहीं है।



- बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफनाने की बात पर बल देते रहे परिजन
शुक्रवार को घर से गायब हुई किशोरी का शव सोमवार को जब गांव के पास छोटी गंडक नदी में मिला तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर मौजूद लोगों से पहचान कराई। उसके बाद परिजनों को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार मौके पर पहुंचे परिजन जो होना था हो गया, कहकर बिना पुलिस की कार्रवाई के शव दफनाने की बात कहने लगे, लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किशोरी का परिवार संयुक्त है। शुक्रवार दोपहर में ही परिवार के लोगों के साथ मां भी फाजिलनगर के पास कनक पिपरा स्थित एक दरगाह पर मेला में गई थी। घर पर छोटे बच्चों के साथ पिता और चाचा ही थे।
विज्ञापन




घर वालों ने कुछ दिन पहले की थी किशोरी की पिटाई किशोरी का शव मिलने और उसके बाद परिजनों की प्रतिक्रिया को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसका किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने के बाद घर वालों ने कुछ दिन पहले उसकी पिटाई की थी। पुलिस की शक की सुई घर के लोगों की तरफ ज्यादा घूम रही है। यह साफ नहीं हो पा रहा है कि किशोरी का प्रेमी कौन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें