फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विज्ञान संकाय ने जीता इंटर फैकल्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाबा राघवदास पीजी कॉलेज में आयोजित ब्रजेश प्रताप सिंह गौतम मेमोरियल इंटर फेकल्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें विज्ञान संकाय ने बीएड संकाय को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कॉलेज ग्राउंड पर दोनों टीमों के मध्य 12 ओवर का फाइनल मैच खेला गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. विनय कुमार रावत ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर विज्ञान संकाय ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। बीएड संकाय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 101 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें सबसे अधिक 31 रन कप्तान अभिषेक ने बनाए, वहीं विपक्षी टीम के शैलेंद्र ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए विज्ञान संकाय ने 10 ओवर में ही छक्के के साथ जीत हासिल करते हुए 106 रन बनाए, जिसमें सबसे अधिक 36 रन विज्ञान संकाय के कप्तान अभिषेक ने बनाए। विपक्षी टीम से साहित ले तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच विज्ञान संकाय के अभिषेक को मिला, मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब विज्ञान संकाय के साहिल को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब बीएड संकाय के कप्तान अभिषेक को मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के पुरातन छात्र डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व अन्य पुरस्कार प्रदान किया। खेल के निर्णायक गगनपाल सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, शुभम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें