फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करोड़ों की आमदनी पर रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं नदारद

Tue, 22 Aug 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपार रानी रेलवे स्टेशन का बंद पडा शौचालय।संवाद
विज्ञापन
भाटपाररानी। सालाना करोड़ों रुपये की आमदनी देने वाले रेलवे स्टेशन भाटपाररानी पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ना ही यात्रियों के बैठने का समुचित इंतजाम है और ना ही पेयजल की समुचित व्यवस्था है। शौचालय और प्रतीक्षालय में हमेशा ताला लटकता रहता है। रात में यहां अंधेरे में यात्री असुरक्षा के भाव से ट्रेनों की प्रतीक्षा करते हैं।
विज्ञापन

भाटपाररानी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन औसतन आरक्षण टिकट से 70 से 80 हजार व सामान्य टिकट से 50 से 60 हजार से अधिक आय होती है। रात में ट्रेन से उतरने व ट्रेन पकड़ने को लेकर यात्रियों में असुरक्षा का भाव रहता है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सिपाही भटनी से तब आते हैं जब उन्हें घटना होने की सूचना दी जाती है। रोज यहां पैसों का भारी टर्न ओवर है। बावजूद इसके सुरक्षा का कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं है। रात में बिजली कटने पर अंधेरा हो जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय हमेशा बंद रहता है। स्टेशन पर चारों तरफ गंदगी का अंबार है। यात्री जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। यात्रियों के पेयजल के इंतजाम में प्लेटफार्म नंबर एक पर सरकारी हैंडपंप के ऊपर नल लगा दिया गया है । जो दूषित जल दे रहा है। जबकि अन्य दो इंडिया मार्का टू हैंडपंप अपनी सेवा देने में अक्षम है। प्यास से तड़पते यात्री मजबूरी में इस हैंडपंप से अपना गला तर करते हैं। पानी की सुविधा नहीं होने के चलते शौचालय में हमेशा ताला लटका रहता है। ऐसे में महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पर गंदगी के बीच ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। रेलवे स्टेशन पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। प्रतीक्षालय किसी वीआईपी के आने पर ही खुलता है। रेलवे यात्रियों से पैसे तो लेता है लेकिन सुविधाएं नहीं देता।
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं और समस्याओं के बारे में समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाता है। जो कमियां हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
- महेंद्र कुमार भूषण, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें