स्वास्थ्य शिविर में 170 लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण
तरकुलवा। सोहनरिया के पंचायत भवन पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी के नेत्र चिकित्सक डॉ. पंकज श्रीवास्तव व नेत्र सहायक मनोज कुमार ने 170 लोगों का नेत्र परीक्षण किया। 24 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। उन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए बुधवार को सीएचसी पर बुलाया गया। इस दौरान प्रधान उषा देवी व प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद गुप्ता ने लोगों में कंबल वितरित किया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रसाद गुप्ता, पूर्व गन्ना अधिकारी शारदा सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामकृपाल राव, कन्हैया राव, धुरंधर गोंड, रमापति राय, रामवृक्ष ठाकुर, दुर्गेश तिवारी, सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, चंद्रबली सिंह, भोला गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, संजय गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, जवाहर सिंह, अभय तिवारी, रामप्रवेश सिंह आदि मौजूद रहे।