फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नितिन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

Tue, 16 Dec 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। भारतीय जनता पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की ओर से बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नामित किए जाने की घोषणा होते ही भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। नितिन नवीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए हैं। वर्तमान में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में पथ निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पूर्व वे बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे अहम दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया है। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें