फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद

Fri, 19 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भटनी जंक्शन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के संबंध में पहल की है। सदर सांसद शशांक मणि की ओर से भेजे गए पत्र के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस एवं अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के भटनी जंक्शन पर ठहराव के प्रस्ताव का ऑपरेशनल संभाव्यता रिपोर्ट कराया जा रहा है। मंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दे दिए गए हंै। भटनी जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की संभावना से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बिहार, पूर्वांचल और पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। डीआरएम पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों की ठहराव के लिए निर्देश का पालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें