फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित के घर पहुंचे एसीएमओ, एक्सपायर मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
महुआडीह के सुरचक गांव में पीड़ित श्रीनिवास के घर पहुंचे एसीएमओ।विज्ञप्ति - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
पीड़ित के घर पहुंचे एसीएमओ, एक्सपायर मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

सुरचक गांव के श्रीनिवास को एक्सपायर इंजेक्शन लगाने का मामला
उपमुख्यमंत्री से शिकायत के बाद महकमे में खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। सुरचक गांव के एक मरीज को एक्सपायर इंजेक्शन लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उपमुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत के बाद शनिवार को महकमे में खलबली मच गई। एसीएमओ ने अपनी टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर मामले की जांच की। स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के सुरचक गांव के श्रीनिवास सिंह (60) की 19 अक्तूबर को तबीयत खराब होने पर गांव के लोग उन्हें लेकर महुआडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखाया गया। आवश्यक जांच कराने के बाद डॉक्टर ने दवा लिख दी। पर्चा लेकर दवा लेने पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रीनिवास को अगस्त माह में एक्सपायर इंजेक्शन लगा दिया गया। इतना ही नहीं, वही 10 और इंजेक्शन घर ले जाकर प्रतिदिन लगवाने की बात कही गई।
विज्ञापन

उधर, घर जाने के बाद श्रीनिवास की हालत बिगड़ने लगी। दूसरे दिन उल्टी और खांसी के साथ खून आने लगा। इससे हालत गंभीर होने पर पीड़ित परिवार ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ऑनलाइन शिकायत की। उसके बाद शनिवार को महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ शनिवार को आनन-फानन पीड़ित के घर पहुंचे। जांच के लिए सैंपल लिया गया। गांव के लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार कलमबंद बयान लिया गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद पीड़ित को गांव के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जिले पर एक निजी चिकित्सक के वहां ले जाया गया। सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को भेजा गया था। जांच में आगर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें