फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी गठित

Fri, 22 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के मनोनीत पदा​धिकारी। स्रोत व्यापार मंडल 
विज्ञापन
बरहज/करुअना। स्थानीय चौराहे पर बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार मंडल इकाई की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है। उद्याेग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष संजय वर्मा और करुअना मंडल अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में करुअना चौराहे पर बैठक किया गया। इसमें कमेटी का विस्तार किया गया। पदाधिकारियों ने सतेंद्र तिवारी, विकास सिंह, धन्नू चौहान, धनंजय सिंह को उपाध्यक्ष, रवि कुशवाहा, राकेश जायसवाल, इम्तियाज अहमद, डॉ.एके पाठक मंत्री, दिलीप चौहान कोषाध्यक्ष, अमन यादव मीडिया प्रभारी, श्रीप्रकाश शर्मा, राजेश गुप्त, जयसिंह को विशेष मंत्री मनोनीत किया गया। मौके पर शशिकांत चौहान, श्रीप्रकाश पाल, रामप्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें