भाटपाररानी/ प्रतापपुर। बबन सिंह इंटर मीडिएट कॉलेज रतसिया कोठी में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने एनसीसी चयन के लिए शारीरिक एवं लिखित परीक्षा में भाग लिया। चयन के लिए 46 सीटों के सापेक्ष 79 विद्यार्थियों में प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया का परिणाम कमान के अधिकारी के निर्देशन में बोर्ड द्वारा लिखित और शारीरिक परीक्षा के मूल्यांकन के बाद प्राप्त अंकों की संयुक्त मेरिट के आधार पर घोषित किया जाएगा। इस दौरान एनसीसी अधिकारी शैलेश सिंह, रत्नेश गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ एनसीसी तथा विद्यालय के प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह, अजीत तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद