फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी ईवीएम
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान के बाद ईवीएम महाराजा अग्रसेन कालेज आफ कामर्स जलकल रोड में मतगणना केंद्र पर स्थापित स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। इसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मतगणना 10 नवंबर को प्रात: आठ बजे से होगी। ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम कक्ष संख्या 1,2,3 तथा 4 को बनाया गया है। मतगणना विद्यालय के हाल नंबर 1 व 2 में होगी। मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए जाएंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी अमित किशोर ने देते हुए सभी प्रत्याशियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं को अवगत कराया है कि तीन नवंबर को वे स्ट्रांग रूम के सीलिंग के समय उपस्थित रहकर पहचान के लिए दरवाजे अथवा खिड़कियों पर अपना सील लगा सकते हैं। मतगणना तक ईवीएम रखने वाले स्थान की निगरानी के लिए अभिकर्ता तैनात कर सकते हैं। अभिकर्ता को स्ट्रांग रूम के सबसे बाहर की परिधि के बाद रहने की अनुमति होगी। यहां पर छाया, पीने के पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी की व्यवस्था रहेगी और मानिटर पर अभिकर्ता स्ट्रांग रूम देख सकते हैं। अभिकर्ता को नियमित अंतराल पर आंतरिक परिधि में भी ले जाया जाएगा, जहां स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को देख सकेंगे। निगरानी के लिए तैनात किए जाने वाले व्यक्ति को रिटर्निंग आफिसर से परिचय पत्र प्राप्त करना होगा। 4 नवंबर को सुबह 11 बजे मतदाता रजिस्टर 17 ए व अन्य अभिलेखों की संवीक्षा के समय तथा मतगणना दिवस 10 नवंबर को प्रात: 8 बजे स्ट्रांग रुम खोले जाने के समय भी निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। डीएम ने बताया कि स्थापित स्ट्रांग रूम को प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर, पुलिस अधीक्षक एवं अर्धसैनिक बल के अधिकारियों की मौजूदगी में सील किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें