नवरात्रि के अंतिम दिन दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुट गई। व्रत रखने वालों ने नवमी तिथि में हवन-पूजन कराया। वहीं शाम होते ही दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ जुट गई। दुर्गा पंडालों के पास देर रात तक मेला लगा रहा। शहर के देवरही मंदिर, गरूणपार, बांस देवरिया, देवरिया खास स्थित काली मंदिर, राघवनगर दुर्गा मंदिर, अगस्तपार दुर्गा मंदिर, अमेठी माई मंदिर, अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, इंदूपुर काली मंदिर पर सुबह से भी भक्तों की भीड़ जुट गई थी। भक्तों ने पूजन अर्चन के बाद हवन-पूजन कराया। अष्टमी व्रत रखने वालों ने पारण कल किया, जबकि नौ दिन व्रत रखने वाले आज बृहस्पतिवार को पारण करेंगे। दोपहर बाद से भक्त परिवार के सदस्यों के साथ दुर्गा पंडालों में गए और मां दुर्गा से आर्शीवाद लिया। शाम होते ही दुर्गा पंडालों के पास मेला लग गया। भक्त नगर की देवी प्रतिमाओं को दर्शन करते रहे। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। गौरीबाजार, बैतालपुर, देसही देवरिया, तरकुलवा, पथरदेवा, बघौचघाट, रामपुर कारखाना, बैकुंठपुर, खुुखुंदू आदि क्षेत्रों में भी दुर्गा पंडालों में देवी भक्तों की भीड़ लगी रही। लोग देर रात तक मां का दर्शन करते रहे।