फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कब आएगी और कब जाएगी इससे निगम के कर्मचारी भी हैं अनजान

विज्ञापन
रात में बस स्टेशन के करीब सड़क पर गिरे तार को दुरुस्त करता बिजली कर्मीफोटो- संवाद
विज्ञापन
- बिजली उपकेंद्र खुखुंदू का हाल, बड़े पैमाने पर हो रही कटौती
विज्ञापन

- ढाई सौ गांवों की तकरीबन 15 लाख आबादी सांसत में
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर कब बिजली आएगी और कब जाएगी, इससे निगम के कर्मचारी भी अनजान हैं। हालात यह हैं कि इतने बड़े पैमाने पर इन दिनों कटौती हो रही है कि निगम का शेड्यूल धराशायी हो गया है। उमस भरी गर्मी में बड़े पैमाने पर हो रही कटौती से ढाई सौ गांवों की तकरीबन 15 लाख आबादी सांसत में है। आखिर इतने बड़े पैमाने पर कटौती क्यों हो रही है। यह बताने को कोई तैयार नहीं है।
सलेमपुर 132 ट्रांसमिशन से खुखुंदू बिजलीघर को आपूर्ति मिलती है। यहां चार फीडरों से ढाई सौ गांवों की 15 लाख आबादी को बिजली दी जाती है। कहने के लिए तो बिजली आपूर्ति के लिए शेड्यूल तय है, लेकिन उसके ठीक विपरीत बिजली मिल रही है। निगम के कर्मचारियों से पूछने पर की बिजली कब आएगी और कब तक रहेगी। उनका जवाब मिल रहा है कि जब बिजली आएगी तो क्षेत्र में आपूर्ति मिलेगी। कब आएगी और कब जाएगी यह मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में रोस्टिंग सात घंटे से अधिक होने के बाद रात में भी तीन से चार बार एक-एक घंटे करके कटौती हो रही है। इसके बाद लोकल फाल्ट होने पर जो कटौती हो रही है वह अलग है। ऐसे में 12 से 15 घंटे कटौती होने के बाद भी लो वोल्टेज की दिक्कत अलग है। सुबह और शाम से लेकर आधी रात तक लो वोल्टेज रहने से मोटर नहीं चल रहे हैं। जेई सोनू कुमार ने बताया कि रोस्टिंग के चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोकल स्तर पर सिर्फ फाल्ट होने पर ही उसे ठीक करने के लिए कटौती की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें