फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठवें दिन भी भोर में लाइन लगाने के बाद खाली सिलिंडर लेकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार गंभीर होती जा रही है। सोहनपुर स्थित गीतांजलि इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर मंगलवार को लगातार आठवें दिन भी गैस वितरण पूरी तरह ठप रहा, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी चरम पर पहुंच गई है। हालत यह है कि उपभोक्ता रोजाना भोर में ही एजेंसी पर पहुंचकर लंबी कतार में खड़े हो जाते हैं। सुबह 10 बजे पता चलता है कि गैस सिलिंडर वाली गाड़ी आज भी नहीं आएगी। इसके बाद मायूस लोग सिलिंडर लेकर लौटते हैं। इस स्थिति से लोगों में आक्रोश और निराशा दोनों बढ़ रहे हैं। चैत्र नवरात्र में भी सिलिंडर की कमी से व्रत करने वाली महिलाओं को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें