मेहरौनाघाट। क्षेत्र में पांच दिसंबर की रात हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल संतोष यादव के तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मारपीट सहित हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।आरोप है मुकदमे में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन देर शाम उसे छोड़ दिया। मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी लार पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी देवरिया संजीव सुमन से मिलकर इसकी शिकायत की है। लार थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव निवासी पीड़ित संतोष यादव ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि मेरे प्रार्थना पत्र पर पांच अभियुक्तों के विरुद्ध मारपीट सहित हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। लेकिन आज चार दिन बीतने के बाद लार पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई।