बरहज। सरयू नदी में आठ दिन पूर्व परसियां देवार निवासी धरमू यादव पुत्र हरीराम पीपा पुल से गिरकर नदी में डूब गए थे। उनका आज तक सुराग नहीं लग सका है। हालांकि एसडीआरएफ टीम सरयू में पिछले दिनों से लगातार रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि धरमू साइकिल से पीपा पुल के रास्ते वापस घर जा रहे थे। अचानक साइकिल अनियंत्रित होने से नदी में गिर गए थे। परसियां देवार निवासी हरीराम के पुत्र धरमू मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। लोगों के अनुसार, वह मजदूरी करने बरहज आए हुए थे। कार्य न मिलने पर वह वापस घर जा रहे थे। इसी बीच पीपा पुल पर वह हादसे का शिकार हो गए। संवाद