फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारियों संग की बैठक

Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जिले के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कार्य योजना तैयार करना था। बैठक के दौरान साइबर अपराधों से संबंधित रिपोर्टिंग प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में साइबर अपराध रोकथाम के लिए उन्नत तकनीकों के उपयोग और समन्वित प्रयासों पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पीड़ितों की सहायता के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें। देवरिया पुलिस का यह कदम साइबर अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने और जनपद में साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें