फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी आधार कार्ड से किया प्रवेश, बॉयोमेट्रिक सिस्टम से पकड़ा गया मुन्ना भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहार से दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आया साॅल्वर, मूल आवेदक के खिलाफ भी दर्ज किया गया केस
विज्ञापन

-मुंगेर से आया था देवरिया के आवेदक के लिए परीक्षा देने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में एक साॅल्वर पकड़ा गया। वह बिहार के मुंगेर से दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आया था। पहली पॉली की परीक्षा का समय पूरा होने से दस मिनट पहले ही उसे पकड़ लिया गया। उसने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया, जबकि बॉयोमेट्रिक सिस्टम से पकड़ लिया गया।
शहर के एसएसबीएल इंटर कॉलेज से सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि उसका नाम चंद्रभूषण पुत्र विनय सिंह है, जबकि पता बिहार के मुंगेर जिले स्थित कासिम बाजार के ब्रह्मस्थान बताया है। पुलिस ने उसके बताए हुए पते की तस्दीक भी की है। वह देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के नगवा खास के अजीत साहनी पुत्र रामलक्षन साहनी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलने के बाद रुपये के लेनदेन करने का सौदा हुआ था, लेकिन वह पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस मूल आवेदक की तलाश कर रही है, जिसने फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने का सौदा किया था।

स्टेट कंट्रोल रूम से आया मैसेज
सॉल्वर चंद्रभूषण सिंह ने अपनी फोटो और मूल आवेदक का नाम, पता और जन्मतिथि के अनुसार आधार कार्ड बनवा लिया था। उसी आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश लिया था। बॉयोमेट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगाने के बाद हुई जांच में वह फंस गया। यह सिस्टम नहीं होता तो वह पकड़ में नहीं आता। केंद्र पर बॉयोमेट्रिक सिस्टम से जांच की जा रही है, और इसका डाटा स्टेट कंट्रोल रूम में जा रहा है। राज्य मुख्यालय से मैसेज आया, उसके बाद सॉल्वर को उसकी सीट से गिरफ्तार कर लिया गया।
-
पुलिस ने दर्ज किया दोनों के खिलाफ केस
सदर कोतवाली पुलिस ने सॉल्वर चंद्रभूषण सिंह एवं मूल आवेदक अजय साहनी के खिलाफ केस दर्ज किया। केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार चौहान की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता एवं परीक्षा अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। अजय साहनी मौके पर मौजूद नहीं था, जबकि चंद्रभूषण सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वर चंद्रभूषण सिंह से पूछताछ की जा रही है। उसके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शनिवार को एक सॉल्वर पकड़ा गया। इस मामले में गिरफ्तार सॉल्वर और मूल आवेदक के खिलाफ केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें