फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता से बदलेंगे देवरिया-कुशीनगर की तस्वीर : शशांक

विज्ञापन
विज्ञापन
जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के बरगद सभागार का एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के बैतालपुर ब्लॉक के बरपार गांव में स्थित जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल (जेईसीपी) के वातानुकूलित बरगद सभागार का औपचारिक उद्घाटन एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वाई विश्वनाथ गौड़ और रिजनल हेड-मार्केटिंग नृपेंद्र दीक्षित ने शुक्रवार को किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद जेईसीपी के अध्यक्ष शरत बंसल ने कहा कि एलआईसी एचएफएल ने जागृति केंद्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सबसे पहले हमारी आर्थिक रूप से सहायता की। शहरों और अन्य इन्क्यूबेशन सेंटर की तुलना में हमने इस केंद्र को गांव में बहुत कम लागत में बनाया है। हम सिर्फ हवा में बात नहीं कर रहे हैं और एलआईसी की मदद से हम इस केंद्र को मूर्त रूप देने में सफल रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने पूर्वांचल की क्रांति नाटक का मंचन किया, जिसके जरिए स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय और रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को दर्शाया गया। इसके अलावा नाटक के जरिए उद्यमिता के महत्व और उसमें जागृति की भूमिका को दिखाया गया। मुख्य अतिथि विश्वनाथ गौड़ ने कहा कि हम देश में अमृत काल का जश्न मना रहे हैं और जागृति भी आज अलग तरह से इसमें सहयोग कर रही है। आज के समय में कुछ ही ऐसी संस्था है जो पैसे को सही जगह लगाती है और जागृति उनमें से एक है। हम उनके उद्देश्य को पूरा करने और उसमें सपोर्ट के लिए हमेशा तैयार हैं। जागृति के संस्थापक शशांक मणि ने कहा कि उद्यमिता के माध्यम से हम बरगद क्रांति की शुरुआत कर चुके हैं और यह तब सफल होगी जब संवाद होगा। बुद्धिजीवी यहां आएंगे और अपनी बात और अपने अनुभव साझा करेंगे। बरगद की कृपा से हमने 100 उद्यमी खड़े किए हैं। मैं आने वाले समय में देवरिया-कुशीनगर को बदलकर रहूंगा। मशहूर पत्रकार व लेखक अजीत भारती ने जागृति रेल यात्रा के अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें